नेशनल हाइवे स्थित वेव इंटरनेशनल होटल मेंं चल रहे 54वीं नेशनल जूनियर चेस व 39वीं नेशनल गल्र्स चेस प्रतियोगिताआवें के दूसरे राउंट में जूनियर मास्टर्स के बीच एक से बढ़ एक मुकाबले देखने के लिए मिले. इस दौरान काफी उलटफेर भी दिखे. बुधवार को चैम्पियनशिप के दूसरे दिन सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत भी पहुंचे।
उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सरायकेला खरसावां जिल शतरंज संघ को बधाई दी. जूनियर ओपन वर्ग में ब्यॉयज कैटेगरी मेंं इथन वाज (रेटिंग 2500) ने शौर्य पॉल (रेटिंग 1969) को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर मो. इमरान रहा। वहीं आईएम मयंक चक्रवर्ती (रेटिंग 2465) ने मेहुल सोंधी (रेटिंग 1961) के खिलाफ जीत दर्ज कर तीसरा स्थान जीता. दिन का एक बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब मॉक्सिट शाह (रेटिंग 1974) ने उच्च रेटिंग वाले विग्नेश अद्वैत वेमुला (रेटिंग 2428) को मात दी।
वहीं नेशनल गल्र्स चेस चैम्पियनशिप मेंं भी मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे. सुनेत्रा डे (रेटिंग 1871) ने शेराली पटनायक (रेटिंग 2270) को हराकर सबको चौंका दिया. उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया. डब्ल्यूएफएम शुभी गुप्ता ने श्रेया जी. हिप्परागी के खिलाफ जीत दर्ज कर दूसरा स्थान जबकि डब्ल्यूसीएम स्वरा लक्ष्मी एस नायर (रेटिंग 2113) ने अश्विनिका मणि आर (रेटिंग 1848) को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को चैम्पियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे। इस दौरान आयोजन समिति के डायरेक्टर अजय कुमार, पूरबी घोष, रजस्मिता व उनकी पूरी टीम जुटी हुई है।
