March 19, 2026
SPORTS

इंडियन सुपर लीग में गुरुवार को नई दिल्ली में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के बीच मैच होगा। जेएफसी की नजर जीत पर होगी।जेएफसी 5 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं एससी दिल्ली चार मैचों में एक अंक के साथ निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है एससी दिल्ली ने दो गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला, जबकि जमशेदपुर एफसी को गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ 1-2 से सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी।

जेएफसी के हेड कोच ओवेन कॉयल ने टीम को पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी निराशाजनक नतीजे के बाद सबसे अहम होता है कि कितनी जल्दी वापसी करते हैं।

उन्होंने कहा कि जेएफसी ने लगातार मैच और यात्रा का सामना किया है, लेकिन यह टीम मेहनती व ईमानदार है और वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर खेलें, तो इस लीग में किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *