March 29, 2026
IMG_2946

निश्चित मासिक आय पर निर्भर रहने वाले पेंशनभोगियों के लिए आने वाले समय में टैक्स राहत की उम्मीद जगी है। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल की इंश्योरेंस अवेयरनेस कमेटी ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि वर्तमान टैक्स प्रणाली अन्य आय समूहों की तुलना में पेंशनभोगियों पर अधिक बोझ डालती है। कमेटी के को-चेयरपर्सन वेंकी अय्यर ने बताया कि सेवानिवृत्त लोग अपनी बुनियादी जरूरतों जैसे स्वास्थ्य और आवास के लिए पूरी तरह पेंशन पर निर्भर होते हैं, ऐसे में उन पर टैक्स का प्रभाव काफी गहरा होता है।

आई.ए.सी.-लाइफ ने सुझाव दिया है कि पेंशन पर टैक्स लगाने की प्रक्रिया को अन्य फिक्स्ड-इंटरेस्ट उपकरणों के समान बनाया जाना चाहिए। इसका अर्थ है कि पूरी पेंशन राशि के बजाय केवल उसके ‘ब्याज’ वाले हिस्से पर ही टैक्स लगाया जाए। श्री अय्यर के अनुसार, इस बदलाव से पेंशनभोगियों की खर्च करने योग्य आय में वृद्धि होगी और उनकी सेवानिवृत्ति योजना अधिक टिकाऊ बन सकेगी। इसके अतिरिक्त, यह कदम उपभोक्ताओं को लाइफ इंश्योरेंस समाधानों के माध्यम से लंबी अवधि की बचत करने और व्यवस्थित रिटायरमेंट उत्पादों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *