March 12, 2025
fatuha

फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित ट्रांसपोर्टर दिलीप कुमार सिंह के घर से भीषण चोरी की गई। छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने आलमारी से डेढ़ किलो सोने तथा तीन किलो चांदी के आभूषण, 55 लाख नकदी समेत करीब दो करोड़ की संपत्ति उड़ा ली। घटना के वक्त ट्रांसपोर्टर परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे।

इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पीड़ित ने इस संबंध में शुक्रवार को नदी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि पुलिस चारों की पहचान करने में जुट गई है। दिलीप कुमार सिंह सबलपुर स्थित मकान में रहते हैं। उनके परिवार में मां, पत्नी और बच्चे हैं। दिलीप कुमार का ट्रांसपोर्ट के अलावा अन्य कई व्यापार हैं। पीड़ित घर में ताला बंद कर परिवार के साथ गुरुवार को एक शादी समारोह में भाग लेने पटना सिटी गए थे। उनकी पत्नी रात करीब साढ़े बारह बजे घर लौटी तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों के ताले और आलमारी टूटी पड़ी थी तथा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पत्नी की सूचना पर दिलीप घर पहुंच सूचना डावल 112 को दी। घटना की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटीः घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की के छानबीन में पता चला कि चोर छत रास्ते सीढ़ी पर लगे गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर आलमारियों के रखे करीब 55 लाख नकद, डेढ़ किलो सोने तथा तीन किल चांदी के जेवरात समेत करीब दो करोड रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोगी गए गहने पुश्तैनी या अथवा गिफ्ट में मिले थे। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *