March 2, 2026
HOLI (1)

मिथिला सांस्कृतिक परिषद का रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मैथिल समाज के 500 से अधिक लोग जुटे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे व अलग-अलग मैथिल संस्थाओं के अध्यक्ष व महासचिव थे। कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबिर गुलाल व होली टोपी पहना कर होली की शुभकामनाएं दी। उसके बाद मिथिला का पारंपरिक होली गीत, मैथिली कीर्तन मंडली की  से मंच पर प्रस्तुति दी गई। इस मौके समाज के लोगों ने मैथिल पकवान व भोजन का आनंद लिया।

यह आयोजन मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर के सहयोग से किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा लड्डू, कोषाध्यक्ष रंजीत झा समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *