जमशेदपुर ने अपनी ग्रासरूट फुटबॉल यात्रा में एक और उत्साहजनक अध्याय देखा। जब जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर आयोजित जमशेदपुर सुपर लीग के हिस्से के रूप में आयोजित गल्र्स लीग की शुरूआत मजबूत भागीदारी व सामुदायिक समर्थन के साथ हुई. लीग में 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें हर टीम में 10 खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं, जो शहर व उसके आसपास ग्रासरूट स्तर पर महिला फुटबॉल में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।
यह लीग युवा लड़कियों को एक संरचित प्रतिस्पर्धी मंच देने के लिए डिजाइन की गई है, ऐसे समय में जब उनके लिए नियमित लीग अभी भी सीमित हैं. कई प्रतिभागियों के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ नतीजों के बारे में नहीं है, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास व एक संगठित माहौल में अपने पसंदीदा खेल को खेलने के मौके के बारे में है. सरजामदा की लक्ष्मी मार्डी ने मैदान से परे इस पहल के व्यापक प्रभाव पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय की लड़कियों के लिए इस तरह के मौके बहुत कम मिलते हैं। आरकेएमएस की सृष्टि सिंह ने गर्ल्स लीग को शहर की महत्वाकांक्षी फुटबॉलरों के लिए एक बहुत जरूरी मंच बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में शायद ही कोई नियमित लड़कियों की लीग होती है। उन्होंने कहा कि यह लीग हमें खेलने, सीखने और बड़े सपने देखने का मौका भी देती।
