December 7, 2025
ADFG3

भोरे थाना क्षेत्र के छठियांव के पैक्स प्रतिनिधि एवं शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना उस समय हुई जब शिक्षक अपने स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर कार से गांव लौट रहे थे।इसी दौरान परसही व पीपरही गांव के बीच दोमुंहा पुल के पास पहले से खड़े दो युवक उनके आने का इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही त्रिपाठी वहां पहुंचे की अपराधियों ने उन्हें रोकने का इशारा करते हुए नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में खुद को बचाने की कोशिश के दौरान उनके हाथ व चेहरे के समीप गोली लग गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
नमूना त्रिपाठी की पत्नी कुसुम त्रिपाठी पैक्स अध्यक्ष हैं। जिसके कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी हमले के कारण स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छापामारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *