March 30, 2026
HEALTH

मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में गया की 60 वर्षीय एक मरीज की एक जटिल व ज्यादा जोखिम वाली सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. मरीज के पेट में बहुत ज्यादा सूजन थी, जो एपिगैस्ट्रियम (पेट के ऊपरी हिस्से) तक फैली हुई थी, और उसमें कैंसर (मेलिगनेंसी) होने का शक था. मरीज की विस्तार से जांच के बाद 20 मार्च 2026 को मरीज की सर्जरी की गई. सर्जरी के दौरान, सर्जनों ने गर्भाशय में करीब 9.7 किलोग्राम का एक बड़ा ट्यूमर पाया, जो आंतों तक फैल चुका था।

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी में करीब पांच घंटे लगे व ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. मरीज़ को पहले से ही कई दूसरी बीमारियां थीं और बीमारी का फैलाव भी बहुत ज़्यादा था, जिससे सर्जरी की जटिलता और बढ़ गई थी. इस ऑपरेशन का नेतृत्व सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रंजना जोशी व आंकोसर्जन डा. लक्ष्मण महासेठ ने किया. उनका सहायता डा. अनूप उपाध्याय ने की।

एनेस्थीसिया का काम डा. देबाशीष कर्मोकर ने संभाला. सर्जरी के बाद, मरीज़ को गहन देखभाल और कड़ी निगरानी की जरूरत पड़ी. उनकी सेहत में लगातार सुधार हुआ और अब उन्हें स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यह सफल परिणाम ऐसे चुनौतीपूर्ण मामले को संभालने में शामिल मल्टी-डिसिप्लिनरी मेडिकल टीम की विशेषज्ञता, आपसी तालमेल व समर्पण को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *