June 13, 2025
bomb

पटना विश्वविद्यालय के दरंभाग हाउस परिसर में बुधवार को दोपहर सुतली बम फटने से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रों ने आपसी वर्चस्व के लिए बम फोड़ा गया। हिंदी विभाग के पास घटना में संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को घटनास्थल के आसपास देखा गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस को असामाजिक तत्वों का हुलिया बताया है।

प्राक्टर प्रो. मनोज कुमार ि सिन्हा ने बताया कि पूरी वस्तुस्थिति से पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को ही छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव में अपना वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य से भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। सात से अधिक लोगों की हुई पहचान पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सात लोगों को घटना के पीछे होने की आशंका जताई गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से यह पता लगाया जा रहा है कि चिह्नित युवक छात्र हैं या बाहरी तत्व। वहीं, चुनाव की घोषणा के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग विद्यार्थियों ने की है। छात्रों का कहना है कि अपना वर्चस्व दिखाने के लिए मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया जा सकता है। छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मतदाता सूची उपलब्ध होगी। 29 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन रात में परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव में शामिल होने के लिए नामांकन पत्र 17, 18 व 19 मार्च को जेपी अनुषद भवन (व्हीलर सीनेट हाउस) में स्वीकार किए जाएंगे। 20 मार्च को स्क्रूटनी के बाद चुनाव मैदान में शामिल प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। जिनका नामांकन किसी कारण से रद किया जाएगा, वह 21 मार्च को ग्रीवांस सेल के समझ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। नाम वापसी की तिथि 24 मार्च को अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है। उसी दिन शाम छह बजे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *