युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के पास बैंक इम्प्लाईज और अधिकारियों का एक बिशाल प्रदर्शन आयोजित किए गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विभिन्न मजदूर बिरोधी रवैये का जोरदार विरोध किया।उनका प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू करने को लेकर था।
नारेबाजी के पश्चात बिभिन्न संगठन के नेतागण जमावड़ा को संबोधित किया।उन्होंने बताया कि पिछ्ले पांच-छह वर्ष से इस मुद्दा को लेकर आन्दोलन जारी है।पिछ्ले वर्ष मार्च महीना मे एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान भी किया गया था।सेन्ट्रल लेवर कमिश्नर के हस्तक्षेप के लिए उसे स्थगित रखा गया था।बाद में इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के साथ इस पर समझौता भी हुआ।
मगर मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन डीएफस ने अब तक पांच दिवसीय बैंकिंग सहमति नही दी। जबकि आरबीआई,नाबार्ड जीवनबीमा से लेकर डीएफस मे भी सप्ताह में पांच दिवसीय का काम होता है। सभा को का•स्वपन आदक,सत्य प्रकाश और सुजय राय ने सम्बोधित किया।
