May 30, 2026
bihar (1)

भारतीय डाक विभाग सिंहभूम मंडल की ओर से शुक्रवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों को डाक विभाग की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं व डिजिटल सेवाओं से रूबरू कराना था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डा. कृष्णा प्यारे व डा. अंतरा कुमारी सहित भारी संख्या में शिक्षिकेतर व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

इस दौरान डाक सहायक उमा शंकर प्रसाद व निशांत कुमार ने डाक विभाग के अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स, बचत योजनाओं व डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने डाक जीवन बीमा, बचत योजनाएं, पासपोर्ट व नागरिक सेवाएं, आधार अपडेशन के बोर में जानकारी दी गई. इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे ने डाक विभाग का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया और विशेष रूप से कॉलेज परिसर में ही एक विशेष आधार कैंप लगाने का अनुरोध किया जिससे सभी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं फायदा उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *