शादी की रस्म के लिए मंदिर जा रही महिलाओं की भीड़ में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली घुस गया। जिसमें बताशा देवी (70) की मौत हो गई और दो अन्य महिलाओं को हल्की चोट आई है। जबकि कई महिलाएं बाल-बाल बच गई। घटना गुरुवार को मोकामा के छतरपुरा गांव की है।
मृतका लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा के नीरपुर जलनपुरा वार्ड आठ निवासी स्व. भरत महतो की पत्नी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बताशा देवी अपने भतीजे की शादी ‘समारोह में शामिल होने के लिए छतरपुरा गांव थी। गुरुवार को बारात बेगूसराय जानी थी। शादी की रस्म के लिए घर से करीब 50 महिलाएं मंदिर जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली महिलाओं की भीड़ में घुस गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बताशा देवी की मौत हो गई।
जबकि दो अन्य महिलाओं को हल्की चोट आई है। जबकि कई महिलाएं बाल-बाल बच गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।हालांकि गमगीन माहौल में शाम को वारात बेगूसराय गया। गुस्साए ग्रामीणों ने देर के लिए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। थानाध्यक्षसंतोष शर्मा ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
