March 18, 2026
SPORTS

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अंडर-16 एआईएफएफ जूनियर लीग में इंटर काशी को 6-0 से हरा कर फाइनल राउंड में पहुंची. इस जीत के साथ जेएफसी 19 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि जोनल राउंड में उसका एक मैच अभी भी बाकी है।  दूसरे स्थान पर मौजूद इनफोकस एकेडमी के छह मैचों से 13 पॉइंट्स हैं।

ऐसे में अगर इनफ़ोकस एकेडमी अपने बाकी बचे सभी मैच जीत भी जाती है और जमशेदपुर अपना आखिरी मैच हार भी जाती है, तब भी जमशेदपुर अपने बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के आधार पर अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगी। जेएफसी ने मैच मेंं बेहतर शुरूआत कर अपना दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. सुकलाल जमुदा ने दो गोल करके इंटर काशी के खिलाफ शुरुआती बढ़त दिलायी, जबकि चरण मलाकार ने एक और गोल करके हाफ टाइम तक टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफकी शुरुआत के बाद भी टीम का आक्रामक खेल जारी रहा, और चरण ने एक बेहतरीन फिनिश के साथ अपना दूसरा गोल पूरा किया। मार्शल हेम्ब्रम ने भी गोल किया, जिससे जमशेदपुर को अपनी बढ़त बढ़ाने और छह गोलों से शानदार जीत हासिल करने में मदद मिली. जेएफसी 29 मार्च को आरकेएम एफए के खिलाफ अपने ग्रुप जी के मुकाबले खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *