
अंबा पंचायत के दामोदरपुर गांव में सनकी पति रविरंजन सिंह उर्फ मुरारी ने मंगलवार की देर रात पत्नी प्रीति देवी को लकड़ी के चैला से पीट-पीटकर मार डाला और खुद पेड़ से गले में फंदा लगा खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली।
सूचना पर डीएसपी चंद्र भूषण, थानाध्यक्ष जयनाथ शरण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी खाना खाने के बाद शौच के लिए पुराने घर के पास गये। आपस में विवाद होने पर पति ने लकड़ी के चैला से पत्नी के सिर पर प्रहार कर मार डाला।
पति घटनास्थल से तीन सौ मीटर दूर जाकर फुलविड्या बहियार में बबूल के पेड़ में गमछा का फंदा गले में लगा खुदकुशी कर ली। विवाहिता का मायका जगरिया छत्रपाल गांव में था। विवाहिता की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। रविरंजन सिंह खेती और मजदूरी करता था।