
पाटलिपुत्र थाने के अल्पना मार्केट स्थित निर्माणाधीन मकान में रविवार तड़के घुसे युवक की कुछ लोगों ने चोरी के शक में जमकर पिटाई कर दी। प्लास्टिक की पाइप और लात घूंसे से 25 वर्षीय युवक को इतना पीटा गया कि उसकी सौत हो गई। मामले में पुलिस ने निजी अस्पताल के पांच कर्मियों को गिरफ्तार किया है।मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को पीएमसीएच मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-2 मो महिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि घटना की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पाटलिपुत्र कॉलोनी के अल्पना मार्केट स्थित निजी अस्पताल से 50 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान है। पुलिस के मुताबिक यह अस्पताल परिसर का एक्सटेंसन भवन है। रविवार तड़के करीब तीन बजे एक युवक निर्माणाधीन भवन में घुसा था। इसकी जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इसमें युवक को अंदरूनी चोटें लगी और वह अचेत हो गया। स्थानीय लोगों नेसुबह करीब पांच बजे इसकी सूराना डायक्त-112 को दी। जिसके बाद पाटलिपुत्र पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पीएमसीएच ले गई यहा डॉक्टरों ने उसेमृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि पिटाई में अस्पताल के गार्ड और कर्मचारी खामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल के कर्मी प्रसन्न कुमार इक सोनू (आमदपुरी) सिक्योरिटी गार्ड कन्हैया यादव (पौथू थाना इटाढ़ औरसगाबाद) उमेश प्रसाद (एकौना, थाना भगवानमगंज, वर्तमान में बांस कोती, चालक संतोष प्रसाद, (शेरथुआ, थाना मखदूमपुर, जहानाबाद और ग्रामनिवास सिंह, शंकारी, चाग किंजर, अरवल) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक मकान में घुसता दिख रहा है।मामले में पीटीसी बुगीर आलर के आवेदन पर पाटलिपुत्र थाने में पांच साम्रगद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों ने कानून झाथ की लेते हुए युवक की पिटाई की। जिससे इसकी मौत हो गई। लिहाजा आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तापत केस दर्ज किया गाया है।