March 20, 2026
delhi (1)

एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर की ओर से स्टार्टअप कॉन्क्लेव ‘इवोल्व एक्स 2026’ के चौथे संस्करण्एा का आयोजन किया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र, स्टार्टअप संस्थापक, उद्योग विशेषज्ञ व उद्यमिता के इच्छुक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव का आयोजन पीजीडीएम-आईईवी कार्यक्रम व ई-सेल एक्सएलआरआई दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप निर्माण, नवाचार व उद्यमिता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा के लिए मंच प्रदान करना था।

 कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्टिव सत्र, फाउंडर टॉक्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें बिज पिच, द डार्क रूम, द एटेंशन इकोनॉमी प्रमुख र रही, जहां प्रतिभागियों ने बिजनेस रणनीति, निर्णय क्षमता व मार्केटिंग कौशल का प्रदर्शन किया. कॉन्क्लेव में कई प्रतिष्ठित उद्यमियों में सबीर भाटिया सह-संस्थापक  हॉटमेल व अनुभव दुबे सह-संस्थापक चाय सुत्ता बार नेे स्टार्टअप को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के अपने अनुभव साझा किए.  इसके अलावा अनुजा बशीर, क्षितिज ऋषि व विजय प्रताप सिंह ने ब्रांड निर्माण, ग्रोथ रणनीति और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विचार रखे।

इस मौके पर नेल्सन ए डिसिल्वार ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यक्तिगत फायदा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के लिए मूल्य सृजन का साधन है. उन्होंने एडम स्मिथ की प्रसिद्ध कृति दे वेल्थ ऑफ नेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि संपत्ति का उपयोग व्यापक सामाजिक हित में होना चाहिए। कॉन्क्लेव ने छात्रों और उद्यमियों को नवाचार, नेटवर्किंग और व्यावहारिक सीख का प्रभावी मंच प्रदान किया, जिससे स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *