February 20, 2026
BIHAR

जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के हेल्थ एवं वेलनेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने की । जमशेदपुर के जिला अस्पताल के न्यूरो साइकैट्रिस्ट  डॉ महेश हेंब्रम ने विद्यार्थियों को विभिन्न मानसिक रोगों से अवगत कराया । सिजोफ्रेनिया,आटिसिजम, ए. डी. एच. डी जैसे बीमारियों के लक्षणों को बताया गया । युवाओं में नशा की लत पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

नशे  की चपेट में आने से विद्यार्थी अपने को कैसे बचाए और आने के बाद कैसे उससे मजबूती से निकले आदि समस्याओं पर चर्चा की गई । कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी डॉ हेंब्रम से अपनी शंका का समाधान प्राप्त किया । डॉ हेंब्रम द्वारा विद्यार्थियों से कुछ सवाल भी पूछे गए जिसमें विभिन्न विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

डॉ राजीव रंजन , डॉ अनुपम , डॉ पुष्पा सिंह, डॉ शोभा देवी , डॉ अनीता कुमारी , डॉ संगीता कुमारी , डॉ अंशु श्रीवास्तव, डॉ रुचिका तिवारी , श्री  स्वरूप मिश्रा , डॉ इरशाद खान , श्री अमित जेना , श्री वीरू पक्ष महतो आदि शिक्षक उपस्थित रहें । सौ से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन हेल्थ एवं वेलनेस कमेटी की समन्वयक डॉ प्रियंका सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंशु श्रीवास्तव ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *