भारत की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को उसके अभिनव ‘लक्सक्यूब’ वॉटर हीटर के लिए प्रतिष्ठित ‘जर्मन डिजाइन अवार्ड २०२६’ से सम्मानित किया गया है। फ्रैंकफर्ट में आयोजित इस समारोह में १७ देशों के डिजाइनर और विशेषज्ञ शामिल हुए, जहाँ जर्मन डिजाइन काउंसिल ने उत्पाद डिजाइन में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया। इस वर्ष प्रतियोगिता बेहद कड़ी थी, क्योंकि ५७ देशों से ३,९०० से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं। यह वी-गार्ड के लिए गर्व की बात है कि उसे लगातार दूसरे वर्ष यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।
आधुनिक घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह वॉटर हीटर एडवांस्ड थर्मोक्लाइन तकनीक, टाइटेनियम-इन्फ्यूज्ड इनेमल कोटेड टैंक और ‘इनकोलॉय ८००’ हीटिंग एलिमेंट जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस है। यह उत्पाद १०, १५ और २५ लीटर की विभिन्न क्षमताओं में उपलब्ध है और बीईई ५-स्टार रेटिंग के साथ बेहतरीन ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि डिजाइन और तकनीकी नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले और सुरक्षित उत्पाद मिल सकें।
