April 19, 2025
bolero

धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा में सोमवार देर रात करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय प्रियंका देवी, उनके गर्भस्थ शिशु और धनहा थाना के मुरगहवा टोला की 40 वर्षीय आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार और गांव में मातम पसरा है। प्रियंका के ससुर अनिरुद्ध पाल ने बताया कि प्रियंका गर्भवती थी और मायके मुरगहवा आई हुई थी। सोमवार रात पेट में दर्द होने पर वह चाची आशा देवी और अन्य परिजनों के साथ बांसी से चेकअप करा घर वापस लौट रही थी।

दौनहा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी। प्रियंका, उनके गर्भस्थ शिशु और चाची आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुभाष पाल, उमेश पाल, राजन पाल, सरली देवी और रीना देवी घायल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। प्रियंका के मौसेरे भाड अजय पाल ने बताया कि प्रियंका चान भाई-बहनों में तीसरी थी। 2024 में उसक शादी जटहा निवासी श्रवण पाल से हुई थी श्रवण पाल बेंगलुरु में काम करते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *