March 10, 2026
SPORTS

जमशेदपुर सुपर लीग में जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स व टाटा फुटबॉल अकादमी में फादर्स डिवीजन व मदर्स डिवीजन अंडर-11, अंडर-9, अंडर-5 व अंडर-15 कैटेगरी के मैच खेले गए. शहर भर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कई हाई-स्कोरिंग गेम ने जमशेदपुर में ग्रासरूट फुटबॉल की बढ़ती गहराई को दिखाया। जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स व आर्चरी ग्राउंड फादर्स डिवीजन में कार्मेल सुपर गेंट ने विंटर सोल्जर्स पर 3-0 की जीत के साथ शानदार शुरुआत की, जबकि लोयोला लेजेंड्स ने भी किशोर संघ कदमा को खिलाफ 3-0 से हराया।

लोयोला जगुआर को व्हाइट के अंडर -10 एडीवी डैड्स ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका व आर्मरी फादर्स ने ग्रीन के अंडर-10 एडीवी डैड्स के साथ  ड्रॉ खेला. टिनप्लेट टाइगर्स ने दिन में दो जीत हासिल करके सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसमें जेएफसी को 3-0 और विंटर सोल्जर्स को 3-0 से हराया. टिनप्लेट लायंस ने वाइल्ड कैट्स धातकीडीह पर 6-2 से ज़बरदस्त जीत दर्ज की, और फिर एक और मैच में बिस्वजीत मणि मेला को 2-1 से हराया. किशोर संघ कदमा ने भी कार्मेल सुपर गेंट पर 6-3 से जीत के साथ ज़बरदस्त वापसी की.

मदर्स डिवीजन में भी टर्फ ग्राउंड पर उतने ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. लोयोला क्वींस ने व्हाइट के अंडर-10 ्रष्ठङ्क मॉम्स को 3-0 से हराकर और बाद में रेड के -10 एडीवी मॉम्स को इसी स्कोर से हराकर अपना दबदबा दिखाया. आर्मरी सुपर मॉम्स (ब्लू) ने दो जीत दर्ज कीं, जिसमें लोयोला रेबोना को 3-0 और टिनप्लेट क्वीन को 2-0 से हराया. ग्रीन्स अंडर-10  एडीवी मॉम्स ने हार्ले क्वींस पर 3-0 की जीत के साथ शुरुआत की और बाद में लोयोला रेबोना को 2-0 से हराया। टिनप्लेट एंगल ने व्हाइट्स -10 एडीइवी मॉम्स को 1-0 से हराने से पहले टिनप्लेट क्वीन को 3-0 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *