January 20, 2026
gun 3

दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञान चक गांव में दो गुटों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की देर शाम तीनों युवक घर के पास हो बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के युवक नशे में पहुंचे और मारपीट तथा गोलीबारी करने लगे। भागने के दौरान तीनों युवकों को गोली लग गई।
गोलीबारी की आवाज से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष रणबीर कुमार ने बताया कि घटना कीछानबीन की जा रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले दीपावली के समय भी जुआ खेलने के लिए विवाद हुआ था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी।
अंकित के भाई दीपक अपनी मां को गांव छोड़ने गया था। जहां से लौटने के दौरान कुछ युवकों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दीपक का इलाज पास के नर्सिंग होम में कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *