July 5, 2025
TIN

भगवानपुर हाट थाने के मलमलिया ओवर ब्रिज पर पुरानी – रंजिश में शुक्रवार को सरेशाम पांच लोगों पर तलवार से हमला किया – गया। इनमें से तीन लोगों की मौत मौके – पर ही हो गई। दो लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों में कौड़िया वैश्य टोली गांव के मुन्ना सिंह, रोहित कुमार और कन्हैया सिंह शामिल हैं।

दो लोग रौशन सिंह व करण सिंह का बसंतपुर पीएचसी में इलाज के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। इन दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के विरोध मे लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और एक बाइक में आग लगा दी। पूरा बाजार बंद हो गया है। इस बीच, सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने लापरवाही के आरोप में भगवानपुर हाट के थानेदार सुजीत चौधरी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसका कहना हैकिकरीब दस-पद्रह साल से पुराना विवाद दो पक्षों में चल रहा था। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की की बात सामने आई है।

मुखिया के चुनाव के समय भी विवाद की बात भी बताई जा रही है। गुरुवार को एक पक्ष ने दूसरे पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन घर ले जाकर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर कराई थी। मलमलिया चौक के समीप हमले में तीन लोगों की मौत हुई है। दो घायल लोगों का इलाज चल रहा है।। पुराने विवाद को लेकर घटना को . अंजाम दिए जाने की बात पहली नजर में जांच के दौरान सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *