आम आदमी पार्टी के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला की सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला व महानगर कमेटी निर्माण प्रक्रिया को लेकर आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया. इसके बाद वन-टू-वन संगठन निर्माण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई व सभी से सुझाव लिए गए. बैठक मेंं जिला स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने, महानगर कमेटी गठन व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर कोल्हान सह प्रभारी शंभू सिंह, कोल्हान सचिव अश्विनी माथन, प्रदेश समन्वय समिति के एडवोकेट विनीत मिश्रा, प्रो. शालिग्राम मिश्र, कोल्हान संगठन मंत्री संतोष राव समेत अन्य मौजूद थे।
