
जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के वार्ड संख्या 10 में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे को खौफनाक घटना सामने आई, जहां चोरी के संदेह में 15 वर्षीय किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नंदकिशोर साह के पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है। किशोर की हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी राम सहाय प्रसाद यादव के घर में आग लगा दी और जमकर हंगामा किया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी के घर में ताला जड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह अभिनव घर से पूजा करने के लिए निकला था। परिजनों को लगा कि वह पास के बगही मठ गया है। लेकिन, काफी देर तक लौटकर न आने पर घरवालों को चिंता हुई। तभी गांव के एक बच्चे ने बताया कि अभिनव को गांव के ही राम सहाय प्रसाद यादव ने अपने घर में बंद कर रखा है। यह सुनते डी अभिनव के पिता नंदकिशोर साह कुछ लोगों के साथ राम सहाय के घर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि जैसे ही वे वहां पहुंचे, घर की छत से राम सहाय के पट्टीदारी के विजय, डब्लू, नीतीश समेत कुछ युवक नीचे आए और कहने लगे कि वह मर गया। यह सुनते ही नंदकिशोर व अन्य ग्रामीण ऊपर दौड़े, जहां उन्होंने देखा कि अभिनव का शव गेट पर पड़ा हुआ है।
शव की हालत देख परिजनों ने पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसके गले पर काला निशान पाया गया। ग्रामीणों ने लोगों ने आरोपियों के घर पर हंगामा शुरू कर दिया और फिर टायर जला कर आगजनी कर दी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। आक्रोशित मामला संदेहास्पद है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रंजन मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया और सड़क से जाम हटाया गया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी राम सहाय प्रसाद यादव, विजय, डब्लू, नीतीश सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।