March 19, 2026
TATA STEEL (1)

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने गुरुवार को ग्लोबल रीसाइक्लिंग दिवस पर जागरुकता अभियान का आयोजन किया. सुबह में जुबली पार्क में व शाम में कदमा- सोनारी लिंक रोड पर जागरुकता अभियान चलाया गया, जिससे सुबह और शाम के वॉकर्स को जोड़ते हुए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

इस पहल का उद्देश्य स्रोत पर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देना, घर पर गीले कचरे से खाद बनाने के लिए प्रोत्साहित करना व प्लास्टिक मुक्त जमशेदपुर के लक्ष्य को आगे बढ़ाना था. अभियान के दौरान नागरिकों को कम्पोस्टिंग बिन के माध्यम से घर पर ही खाद बनाने की प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो सामुदायिक समर्थन को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के 250 जैविक खाद के पैकेट वितरित किए गए. अभियान का मुख्य आकर्षण स्वच्छता सिग्नेचर ड्राइव रहा, जिसमें नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने व जिम्मेदार कचरा प्रबंधन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *