टाटा स्टील को वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड उत्पादन व बिक्री की है. टाटा स्टील ने 23.48 मिलियन टन उत्पादन किया जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की अपेक्षा 8 प्रतिशत अधिक है. वहीं डिलीवरी में भी बढ़ोतरी हुई जो 22.53 मिलियन टन हुई।टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही व वित्तीय वर्ष का अनुमान परिणाम जारी किया जिके तहत भारत में अब तक का सबसे ज्यादा अधिक क्रुड स्टील उत्पादन 23.48 मिलियन टन दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से उसके कलिंगनगर प्लांट में उत्पादन बढऩे की वजह से हुई, हालांकि जमशेदपुर में जी ब्लास्ट फर्नेस के रीलाइनिंग करने व शटडाउन के कारण उत्पादन चौथी तिमाही में प्रभावित रहा.टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उत्पादन 6.25 मिलियन टन किया जबकि पिछले वर्ष चौथी तिमाही में उत्पादन 5.44 मिलियन टन हुआ था. देश में डिलीवरी भी उत्पादन के अनुसार बढ़ी है जो 22.53 मिलियन टन तक पहुंच गई ।
टाटा स्टील की ओर से जानकारी दी गई कि घरेलू डिलीवरी पहली बार 20 मिलियन टन के पार पहुंच गई, जो मजबूत बाजार स्थिति व ग्राहकों के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को दिखाता है. कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में डिलीवरी पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत ज़्यादा रही. ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स सेगमेंट ने अब तक की सबसे ज़्यादा सालाना डिलीवरी 3.4 मिलियन टन दर्ज की, जबकि जाने-माने ब्रांड्स के अच्छे प्रदर्शन की वजह से ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और रिटेल सेगमेंट ने 7.3 मिलियन टन की डिलीवरी हासिल की।
टाटा स्टील ने आगे बताया कि इंडस्ट्रीय प्रोडक्ट्स व प्रोजेक्ट्स सेगमेंट ने 7.2 मिलियन की डिलीवरी हासिल की, जिसमें वैल्यू बढ़ाने वाले सेगमेंट के प्रदर्शन का भी योगदान रहा. वित्त वर्ष 2026 में टाटा स्टील थाईलैंड का बिक्री योग्य स्टील उत्पादन 1.33 मिलियन टन और डिलीवरी 1.32 मिलियन टन रही. डिलीवरी में पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसका मुख्य कारण घरेलू रीबार की मज़बूत बिक्री रही. टाटा स्टील दुनिया की शीर्ष स्टील कंपनियों में से एक है, जिसकी सालाना क्रुड स्टील उत्पादन क्षमता 35 मिलियन टन है। यह दुनिया के उन स्टील उत्पादकों में से एक है जो भौगोलिक रूप से सबसे ज़्यादा विविध हैं, व जिनके ऑपरेशन और व्यावसायिक मौजूदगी पूरी दुनिया में फैली हुई है।
