टाटा स्टील ने टाटा स्टील स्पंज आयरन प्लांट, जोडा में अपना 8वां वार्षिक पर्यावरण सम्मेलन ‘+इंपैक्ट 2026’ (एनवायरनमेंट मैनेजमेंट ऑन प्रोएक्टिव एक्शन) आयोजित किया. यह दो दिवसीय कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण उपायों को मजबूत करने, अनुपालन से आगे कदम बढ़ाते हुए प्रतिबद्धता की ओर बढऩे व आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देकर टाटा स्टील के विभिन्न परिचालनों में पर्यावरणीय प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में टाटा स्टील के देशभर के अलग-अलग स्थानों से पर्यावरण विशेषज्ञों, प्लांट ऑपरेशन टीमों और तकनीकी समाधान प्रदाताओं ने भाग लिया. चर्चाओं का मुख्य केन्द्र वायु व जल गुणवत्ता में सुधार, औद्योगिक उत्सर्जन के प्रभावी प्रबंधन तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक व लागू किए जा सकने वाले समाधानों पर रहा।
पर्यावरण संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी: राजीव मंगल
टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट सेफ्टी राजीव मंगल ने सतत विकास व जिम्मेदार औद्योगिक विकास के प्रति टाटा स्टील की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है, इसे दैनिक संचालन, निर्णय लेने की प्रक्रिया व दीर्घकालिक योजना में समाहित किया जाना आवश्यक है।
