March 6, 2026
blood

संस्थापक दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें  3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. पहला रक्तदाता सुबह 5.20 बजे रक्तदान किया। यूनियन महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि 3140 यूनिट रक्त संग्रह के रिकॉर्ड पर मजदूर भाइयों व शहरवासियों का आभर जताया। संस्थापक दिवस पर विशाल रक्तदान सराहनीय : विशाल बादशाह

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसीडेंट ऑपरेशन विशाल बादशाह ने कहा कि कहा कि संस्थापक दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर की यह पहल काबिले तारीफ है. उन्होंने ऐसे आयेजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि आरके सिंह व उनकी टीम बधाई का पात्र है. प्लांट हेड अनुराग छारिया ने विशाल रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि हम सब मिलकर इसी तरह एकजुट होकर किसी भी टारगेट को अचीव करेंगे यह अपने तमाम सीनियर लीडर को विश्वास दिलाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सराहना की टाटा साहब के प्रतिमा का हुआ अनावरण

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में संस्थापक जेएन टाटा साहब के भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ, सीएचआरओ सीताराम कांडी, वीपीओ विशाल बादशाह, वीपी ( ईआरसी , पावर सिस्टम ) माइकल बेंज , वीपी (ईआरसी) अनिरुद्ध कुलकर्णी, वीपी एवं बिजनेस हेड ( ट्रक ) राजेश कॉल, वरीय महाप्रबंधक ( प्रोडक्ट एवं प्लानिंग) राजेश खन्ना, टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड अनुराग छारिया, वरीय महाप्रबंधक पीपीसी उमेश तंबोलकर , आनंद एस, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *