April 9, 2026
BIHAR

एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें 207 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई जिनमेंं 178 छात्र बिजनेस मैनेजमेंट (बीएम) व 30 छात्र इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप व वेंचर डेवलपमेंट (आईईवी) कार्यक्रम से शामिल रहे. समारोह के मुख्य अतिथि नेस्ले इंडिया के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने नेतृत्व, दृढ़ता व नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सफलता का वास्तविक पैमाना केवल पद या धन नहीं, बल्कि आंतरिक संतोष व जीवन का उद्देश्य होता है।  उन्होंने संत कबीर के विचारों का उल्लेख करते हुए छात्रों को सरलता और आत्म-जागरूकता अपनाने की सलाह दी।

समारोह में टाटा स्टील के सीईओ व ग्लोबल प्रबंध निदेशक टी वी नरेन्द्रन भी शामिल हुए। इस मौके पर एक्सएलआरआई के कार्यवाहक निदेशक फादर नेल्सन ए डीसिल्वा एस जे ने कहा कि दीक्षांत केवल शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी व उद्देश्यपूर्ण जीवन की शुरुआत है. उन्होंने छात्रों से समाज व व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया. इस मौके पर संस्थान के  संस्थान के उत्कृष्ट प्लेसमेंट परिणाम भी सामने आए. 2024-26 बैच के छात्रों के लिए आयोजित प्लेसमेंट में 145 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 25 नई कंपनियां शामिल थीं जिनमें 576 से अधिक घरेलू व 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर दिए गए।

छात्रों को सालाना 31.40 लाख रुपये पैकेज जबकि पैकेज 29 लाख रुपये रहा, जबकि उच्चतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंचा. एक्सएलआरआई के करीब 42.5 प्रतिशत छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए. चयन प्रक्रिया में अमेजन, एसेंचर, डिलॉइट, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, ईवाई पार्थेनन, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, पीडब्ल्यूयू, कोटेक महिन्द्रा बैंक शामिल है. इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारी, फैकल्टी, छात्र, छात्राएं उनके अभिभावक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *