July 30, 2025
tmc

बंगाल के टीएमसी नेता व मालदा के इंग्लिश बाजार नगर पालिका के वार्ड 22 से तृणमूल पार्षद बबला सरकार उर्फ दुलाल सरकार का मुख्य हत्यारोपी कृष्ण कुमार रजक गुरुवार की रात कटिहार के आजमनगर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

प. बंगाल पुलिस ने उस पर दो लाख का इनाम भी रखा था। बबला सरकार की हत्या मालदा में दो जनवरी, 2025 को शूटरों ने गोली मारकर कर दी थी। बबला सरकार प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे। इस हत्याकांड के बाद से बिहार-बंगाल पुलिस संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही थी।

इसी क्रम में गुरुवार की रात आजमनगर बाजार से मुख्य हत्यारोपी कृष्ण कुमार रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद प. बंगाल पुलिस उसे अपने साथ ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *