October 13, 2025
PATNA 33

अवैध संबंध के चलते युवक दीपक की हत्या में पुलिस ने आरोपित अंजली और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि बिहार के पूर्णिया के डगरूआ हाट निवासी अंजली और कवैया निवासी कृष्ण कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर अंजली के पति दीपक का कृष्ण के साथ छह अक्टूबर को झगड़ा हो गया था।

उसी समय कृष्ण व अंजलि ने लात घूसों से दीपक को गंभीर चोटें मारी थीं। दोनों आरोपित दीपक को कमरे में बंद कर फरार हो गए थे। चोट के कारण बाद में दीपक की मृत्यु हो गई।कृष्ण दीपक का ममेरा भाई है। कैथल के डेरा गदला पट्टी अफगान निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसने बताया कि दीपकऔर अंजलि साढ़े पांच वर्षीय बेटे और कृष्ण कुमार के साथ दो महीने पहले रहने आए थे।

वे पशुबाड़ा में बने कमरे में एक साथ रहते थे। छह अक्टूबर को अंजलि, दीपक व कृष्ण ने आपस में लड़ाई झगड़ा किया। दीपक को कमरे में बंद कर अंजलि व कृष्ण मौके से भाग गए थे। इसके बाद, दीपक का नागरिक अस्पताल में इलाज करवा घर ले आए थे। आठ अक्टूबर की सुबह देखा तो कमरे के बाहर कुर्सी पर बैठे दीपक का शरीर अकड़ा हुआ था। उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *