March 13, 2026
EDUCATION

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के     होम साइंस विभाग की सस्मिता साहु को यूनिवर्सिटी की प्रथम पीएचडी  की उपाधि प्राप्त करने का मौका मिला, जो गर्व की बात है. इनके पीएचडी शोध का विषय है ‘किशोरों के भोजन सेवन, स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पर सोशल मीडिया के प्रभाव का मूल्यांकन’।

परीक्षा नियंत्रक व होम साइंस विभाग की अध्यक्ष डा. रमा सुब्रह्मण्यन के निर्देशन में इन्होंने अपना शोध कार्य पूरा किया. यूनिवर्सिटी की कुलपति  प्रो. डा. अंजिला गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा भविष्य में शोध के क्षेत्र में छात्राओं को कई अवसर प्राप्त होंगे. यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डा. सलोमी कुजूर व रिसर्च डायरेक्टर डा. सुधीर साहू ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *