March 24, 2026
RAIL (1)

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर से बागबेड़ा क्षेत्र में बनाए गए उन्नत बहु विषयक मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया. इस दौरान रेलवे प्रबंधन व एक्सएलआरआई के बीच एमओयू हुआ. इस मौके पर रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि रेलवे तेजी से आधुनिक तकनीकों को अपना रही है। ऐसे में कर्मचारियों को स्किल्ड रहना भी जरूरी है।

टाटानगर रेलवे प्रबंधन ने बागबेड़ा में स्थित पुराना जर्जर रेलवे स्कूल को रेनोवेट कर उन्नत बहु विषयक मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान तैयार की गई। संस्थान में आधुनिक व्याख्यान कक्ष, डिजिटल लर्निंग सुविधाएं, ब्रॉड गेज ट्रैक का कार्यात्मक मॉडल (प्वाइंट व क्रॉसिंग सहित), परिचालन रेलवे बॉगी मॉडल, इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्रल, दूरसंचार व यांत्रिक विभागों के मॉडल रूम को बनाया गया है।

इसके अलावा 100 सीट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की सुविधा भी की गई है। एक्सएलआरआई के फैकल्टी रेलवे कर्मचारियों को उन्नत प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, साइबर सुरक्ष व डेटा विश्लेषण जैसे आधुनिक विषय का प्रशिक्षण देंगे. रेलवे के कर्मचारियों को प्रैक्टिकल रूप से भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सीकेपी डिवीजन के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *