टाटा मोटर्स के तत्वावधान में बी आई डब्लू प्रीमियर लीग,बी आई डबल्यू फैक्ट्री द्वारा आयोजित किया गया था।रविवार को टेल्को ग्राउंड पर खेले गए टेनिस बॉल क्रिकेट के फाइनल मैच में प्राइमा पैंथर ने डिफेंस वारियर को हरा कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्राइमा पैंथर्स के कप्तान साकेत रौशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में बल्लेबाज अमित शुक्ला(54 रन),श्याम किशोर(62 रन),सचिन (33 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
डिफेंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए राकेश ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंस वारियर की टीम बल्लेबाज गोपाल कुमार(26रन),राकेश कुमार(16रन), सतीश कुमार (15 रन) के अलावा सभी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।पूरी टीम महज 110 रन ही बना पाई और 73 रन से मैच हार गई। प्राइमा पैंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष और ए तिवारी ने दो दो विकेट लिए। फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्याम किशोर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अमित शुक्ला को दी गई। बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार गोपाल कुमार को दिया गया। विजयी टीम को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और महामंत्री आर के सिंह, टाटा मोटर्स के आई आर विकास कुमार, के के मोदी,एल एन अवस्थी,साकेत रौशन,रिद्धि बेहरा,शुभेंदु पटेल,एस नारायण उपस्थित थे वही टाटा मोटर्स वर्क्स यूनियन की ओर एच एस सैनी,रवि जायसवाल,विनय झा,वरुण सिंह,विनोद उपाध्याय के अलावा डिपार्टमेंट के सभी सहकर्मी अपनी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे।
