February 26, 2026
BIHAR (1)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स, जमशेदपुर चैप्टर का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य धातुकर्म व पदार्थ विज्ञान से जुड़े युवाओं को प्रेरित करना था. इस दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर के धातुकर्म व पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग व बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान, सिंदरी के छात्रों को आमंत्रित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डा. गौतम सूत्रधार थे। उन्होंने छात्रों को पदार्थ व धातुकर्म अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावित करियर अवसरों के प्रति प्रेरित किया।

आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बेलडीह क्लब, जमशेदपुर में आयोजित ‘एलेवेटर पिच’ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों और आईआईएम सदस्यों ने भाग लिया. छात्र वर्ग के लिए विषय था ‘धातुकर्म व पदार्थ विज्ञान में भविष्य की चुनौतियां’, जबकि आईआईएम (व्यक्तिगत सदस्य) वर्ग के लिए विषय था ‘धातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञान में हालिया विकास।

आईआईएम नेशनल मेटलर्जिस्ट अवार्ड 2025 के प्राप्तकर्ता डा. अनुप कुमार , आईआईएम यंग मेटलर्जिस्ट अवार्ड 2025 के प्राप्तकर्ता  डा. अम्मासी व कौशल ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष डा. अतनु रंजन पाल ने आईआईएम मंच की उपयोगिता व फायदे के बारे में प्रकाश डाला व छात्रों को नेटवर्किंग व व्यक्तिगत विकास के लिए आईआईएम से जुडऩे का सुझाव दिया. इस मौके पर करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *