January 8, 2026
BIHAR

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से मैथिली सम्मान दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वर्तमान में एक्जीक्युटिव काउंसिलर सेंट पीटर, यूके के शरद कुमार झा, डा. अशोक अविचल अशोक अविचल, रविन्द्र कुमार चौधरी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पंडित विपिन झा के स्वस्ति वाचन व शंकर नाथ झा के भगवती वंदना की. कार्यक्रम में कवि के रूप में अशोक पाठक स्नेही, शिवकुमार झा टिल्लु, गोपाल चंद्र झा, श्यामल सुमन, विवेकानंद झा, दिलीप मिश्र के साथ महिला कवियत्री पिंकी झा, नूतन झा, रुपम झा शामिल थी. अतिथियों को मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा व कैलाश झा ने सभी कवियों को शाल के साथ पाग देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार झा व धन्यवाद ज्ञापन पंकज राय ने किया. इस मौके पर परिषद के कार्यकारिणी सदस्य शिवचंद्र झा, अनिल झा, गोपाल चौधरी, अमर झा, देवेन्द्र झा, बिलास झा, संजीव झा, मिथिलेश झा,  सुरेश झा, अनिल मिश्रा, दिलीप झा किशोर मिश्र, राजेन्द्र कर्ण, अमितेश झा, राजेश झा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *