March 24, 2026
TATA (1)

टाटा स्टील व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम) की ओर से ड्राई बेनिफिसिएशन पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ जिसका उद्देश्य खनिज व कोयला प्रसंस्करण के लिए उभरती ड्राई बेनिफिसिएशन तकनीकों में संवाद, ज्ञान-विनिमय व प्रगति को बढ़ावा देना है।

बेल्डीह क्लब में आयोजित दो दिवसीय ड्राई बेनिफिसिएशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट रॉ मेटेरियल संदीप कुमार, ईआईसी आईबीएमडी दीपांकर दास गुप्ता,  ड्राइबेन 2026 सम्मेलन के कन्वेनर वीरेंद्र सिंह, टाटा स्टील के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर व आईआईएम के जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष अतनु रंजन पाल ने किया. सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं व 240 प्रतिनिधि भाग ले रहे. सम्मेलन के पहले दिन में एक प्लेनरी सत्र के साथ दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सॉर्टिंग तकनीक, कम्यूनिशन, ड्राई ग्रेविटी कंसंट्रेशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

दिन का समापन ड्राई बेनिफिसिएशन पर एक रणनीतिक पैनल चर्चा के साथ हुआ. सम्मेलन के दूसरे दिन चार विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ड्राई ग्रेविटी सेपरेशन, इलेक्ट्रोस्टैटिक एवं मैग्नेटिक सेपरेशन तकनीकों में प्रगति के साथ-साथ सहायक तकनीकों जैसे डस्ट एक्सट्रैक्शन सिस्टम, न्यूमैटिक कन्वेयिंग और ड्राइंग सॉल्यूशंस पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *