November 3, 2025
RAIN (2)

बिहार में शुक्रवार को भी बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवातले तुफान मोथा का असर रहा। शनिवार को भी इसका असर रहेगा। रूक-रूक कर पटना समेत सूबे के कई जिलों में कहीं हत्कों तो कहीं बूंदाबांदी बारिश होने का पुर्वानुमान है। आसमान बादलों से घिरा रहेगा। हल्की ठंड हवा भी चलेगी। सैसमविदों के अनुसार, 2 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज होगी। यहीं नहीं सुबह में कुहासा भी लगेगा। इधर, शुक्रवार को औरंगाबाद, बांका और कटिहार को छोड़कर पटना समेत पूरे बिहार में बारिश हुई। पटना में 4.5 रसाएम, भागलपुर में 14.7 एमएम, क्याजों में 2.3 एमएम, पुर्णिया में 11.3 एमएम बारिषा दर्ज की गई। बिहार में सुबह 8.30 बजे से सबसे अधिक फारबिसगंज में 31.4 एमएम बारिश हुई। करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे को रफ्तार से हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ। अब धीरे-धीरे ठंड के दस्तक देने की उम्मीद है।

1 नवंबर को भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी भाग के एक दो हिस्सों में में गर्जन और वज्रपात की संभावना है। शुक्रवार को कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के सभी जिलों में दिनभर बारिश होती रही। धूप नहीं निकली। ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी महसूस हो रही है। पटना समेत कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सुपौल में शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे में औसतन 65.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इधर, कोसी नदी के जलस्तर में भी सुबह 10 बजे से लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कोसी बराज से 1 लाख 21 हजार 605 क्यूसेक पानी की बढ़त दर्ज की गयी।

किसान परेशान… धान की फसल गिरी, रबी की बुआई में देरी होगी पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन के साथ-साथ फसलें भी प्रभावित हो गई हैं।  कटिहार, अररिया में तेज हवा से धान के पौधे खेत में ही झुक गए। भागलपुर जिले में खेतों में पानी भर गया। इससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। नवादा, बिहारशरीफ में कई जगहों पर धान की फसल गिर गई है। सरसों और मसूर की फसलों को नुकसान की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. कुमारी विभा रानी ने बताया धान की लगभग 50% फसल को क्षति पहुंच सकती है और रबी फसलों की बुआई में भी देरी होगी। सब्जी की फसल को आंशिक फायदा होगा। अगात आलू की फसल को नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *