मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से छोटा गोविन्दपुर के विद्यापति मध्य विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. साथ ही कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए मिथिला सांस्कृतिक परिषद् की ओर से चलाए जा रहे शीतकालीन राहत अभियान में पांचवां कंबल वितरण शिविर का गोविंदपुर स्थित विद्यापति मध्य विद्यालय में आयोजन किया गया।
लगातार बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए परिषद् ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से कंबल वितरण का निर्णय लिया है, जिसकी कड़ी आगे भी जारी रहेगी. इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस सेवा कार्य में परिषद् के कार्यकारिणी सदस्यों की भागीदारी रही. इस मौके पर आजीवन सदस्यों ने परिषद् की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस मौके पर अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश झा लड्डू, अनिल झा, पंकज रॉय , कैलाश झा , शिवचंद्र झा, पंडित बिपिन झा, दिलीप झा, गोपाल चौधरी, सुरेश झा, बिलाश झा, डा. पुण्य नाथ झा, मिथलेश झा, राजेश झा आदि मौजूद थे।
