इंडियन सुपर लीग में सोमवार को मोहन बागान एसजी व चेन्नइयन एफसी के बीच कोलकाता में विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में आमने-सामने होंगे. मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा. दोनों टीमों की इस सत्र की शुरुआत अलग-अलग रही है. मोहन बगान एसजी ने अपने पहले मैच में केरल ब्लास्टर्स को 3-0 से हराकर मजबूत शुरुआत की, जबकि चेन्नईयन एफसी को मुंबई सिटी के खिलाफ एक गोल से करीबी हार झेलनी पड़ी।
अपने दूसरे मैच से पहले मोहन बगान एसजी के मुख्य कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा कि सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन अब लक्ष्य निरंतरता बनाए रखना है. हमें अपने घरेलू मैदान को हर टीम के लिए कठिन बनाना होगा, यही इस सीजन का हमारा प्रमुख उद्देश्य है। चेन्नइयन एलोबेरा ने कहा, चेन्नईयन एफसी इस सीजन नई पहचान के साथ उतरी है।
उनकी टीम पूरी तरह केंद्रित है, लेकिन अगला मैच हमेशा अप्रत्याशित होता है. हम आक्रामक और सकारात्मक खेल दिखाना चाहते हैं, मैच की गति नियंत्रित करना चाहते हैं और शुरुआत से ही अपनी तीव्रता बनाए रखना चाहते हैं.मोहन बगान एसजी अपने मजबूत आगाज को जारी रखते हुए घरेलू मैदान पर दबदबा कायम करना चाहेगा, जबकि चेन्नईयन एफसी शुरुआती झटके के बाद सकारात्मक वापसी का प्रयास करेगी।
