कोलकाता नाइट राइडर्स ने वीदा (हीरो की ओर से संचालित) के साथ मिलकर ‘वीदा नाइट्स इलेक्ट्रिफाइंग बॉक्स क्रिकेट’ का आयोजन किया। यह अपनी तरह का पहला टूर्नामेंट है जिसमें दर्शक ही असली नायक बने।
इस तीन दिवसीय आयोजन ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रशंसकों को एक संगठित और पेशेवर मंच दिया. तेज रफ्तार, कौशल और सामुदायिक गर्व पर आधारित इस प्रारूप में शौकिया खिलाड़ी, फैन क्लब और स्थानीय प्रतिभाएं एक साथ उतरीं।
जमीनी स्तर पर जुड़ाव को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया. मैच में ‘जॉय गेम चेंजर्स’ ने खिताब अपने नाम किया, जबकि ‘नाइट्स डे एक्सट्रीम’ उपविजेता रही।
