March 25, 2026
SPORTS

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के गोलकीपर अल्बिनो गोम्स को एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर्स के फाइनल राउंड के आखिरी मैच के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम के 23-सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। यह मैच 31 मार्च, 2026 को हॉन्ग कॉन्ग, चीन के खिलाफ खेला जाएगा।

गोम्स को यह मौका इंडियन सुपर लीग 2025-26 सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन व बेहतरीन बचाव के बाद मिला है, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में 3 क्लीन शीट हासिल की थीं।

मंगलवार को ब्लू टाइगर्स ने कोच्चि में हेड कोच खालिद जमील की देखरेख में अपना कैम्प शुरू किया, जहां 20 खिलाड़ी व स्टाफ इक_ा हुए हैं।  भारत पहले ही एशियन कप के लिए क्वालिफ़ाई करने की दौड़ से बाहर हो चुका है, इसलिए यह मैच भविष्य की तैयारियों के तौर पर खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *