इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने ईस्ट बंंगाल एफसी को 2-1 से हराया. जेएफसी की लगातार तीसरी जीत हुई। जेएफसी के सब्स्टीट्यूट रेई ताचिकावा ने आखिर में बेहतर गोल कर मैच में वापसी की।इंडियन सुपर लीग में शुक्रवार कोलकाता के विवेकानंंद युवा भारती क्रीड़ांगन में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ईस्ट बंगाल एफसी के बीच हुए मैच में जेएफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को हराया. जेएफसी ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की व बेहतर प्रदर्शन करते हुए घाटे को कम करके कोलकाता की टीम को उनके ही घर में हराया।
जेएफसी ने मैच में बेहतर शुरुआत की, शुरुआती मिनटों से ही इरादे के साथ आगे बढ़े. मेसी बाउली के पास शुरू में ही गेंद नेट में थी लेकिन उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया। इसके विंसी बैरेटो ने राइट विंग से तेजी से गेंद को गोलकीपर को परखा, जो उनकी कोशिश को रोकने में कामयाब रहे। मैच में ईस्ट बंगाल एफसी ने 41वें मिनट में गोल करके बढ़त बना ली, जिससे जमशेदपुर को ब्रेक से पहले फिर से इक_ा होना पड़ा. दूसरे हाफ़ की शुरुआत में जमशेदपुर ने बराबरी का प्रयास किया।
आखिरकार बराबरी का गोल जल्द ही हो गया जब एजे ने कॉर्नर से सबसे ऊपर उठकर बॉल को नेट में डाल दिया, जिससे जमशेदपुर बराबरी पर आ गया और एक जबरदस्त फाइनल मुकाबला शुरू हो गया. जेएफसी ने 87वें मिनट में सब्स्टीट्यूट रेई ताचिकावा ने अपना असर दिखाया। पास के एक शानदार लेन-देन के बाद, सनन मोहम्मद ने जापानी मिडफील्डर को पाया, जिसने एक शानदार शॉट मारकर जमशेदपुर को बढ़त दिला दी। जेएफसी का अब 6 मार्च को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में इंटर काशी के बीच मैच होगा।
