March 12, 2026
SPORTS

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन व स्टार सीमेंट ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग ( आईएफएल) 2025-26 सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सर बनेगा। पूर्वोत्तर भारत का अग्रणी सीमेंट ब्रांड व देशभर में तेजी से बढ़ती पहचान रखने वाला स्टार सीमेंट बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विश्वसनीयता, मजबूती और स्थायित्व के लिए जाना जाता है. कंपनी ने खेलों के साथ अपनी ब्रांड पहचान को लगातार जोड़ा है व उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प व सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के व्यापक दृष्टिकोण के तहत खिलाडय़िों और खेल पहलों का समर्थन किया है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एम सत्यानारायण ने कहा कि स्टार सीमेंट के साथ यह साझेदारी इंडियन फुटबॉल लीग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. प्रतियोगिता की संरचना और व्यावसायिक स्थिरता को मजबूत करने के हमारे प्रयासों के बीच ऐसे सहयोग लीग को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक समर्थन प्रदान करते हैं.  उन्होंने कहा कि यह साझेदारी प्रतियोगिता की पहचान को और ऊंचा उठाने और भारत में फुटबॉल के निरंतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्टार सीमेंट के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री प्रदीप पुरोहित ने कहा कि पूर्वोत्तर से जुड़े एक प्रमुख कॉर्पोरेट समूह के रूप में स्टार सीमेंट ने हमेशा ऐसे मंचों का समर्थन करने में विश्वास किया है जो मजबूती, धैर्य और सामुदायिक भावना को दर्शाते हैं।

लीग मैनेजिंग कमेटी के सदस्य और शिलांग लाजोंग एफसी के मालिक लारसिंग मिंग सॉयान ने कहा कि स्टार सीमेंट का टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुडऩा इंडियन फुटबॉल लीग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इंडियन फुटबॉल लीग, जिसे पहले आई-लीग के नाम से जाना जाता था, 2025-26 सीजन के लिए नई पहचान के साथ जारी है। प्रतियोगिता में 10 क्लब भाग ले रहे जिसमें दो चरणों वाला नया प्रारूप लागू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *