राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ का शताब्दी वर्ष पूरे देश में नगर व मोहल्ला स्तर पर हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किए जा रहे हैं. मानगो में भी 10 अप्रैल को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। बुधवार को मानगो में आयोजित प्रेसवार्ता में सम्मेलन के आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश झा व सचिव झा ने कहा कि मानगो में 19 अप्रैल को मानगो डिमना स्थित सिटी स्टाइल के सामने हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट व संगठित करना है, जिससे समाज में समरसता, समानता और आत्मीयता की भावना को मजबूत किया जा सके। आयोजकों का मानना है कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई दिशा व गति प्रदान कर सकता है. उन्होंने कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी से महंत धर्मदास महाराज रहेंगे, जो अपने मार्गदर्शन से समाज को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगे. आयोजन समिति ने मानगो व आसपास के क्षेत्रों के सभी हिन्दू समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेंगे व सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा सकेगा. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अमलेश झा, कोषाध्यक्ष रमेश, सुशील सिंह, संरक्षक श्नित्यानंद, प्रो. राजीव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, उपमहापौर राहुल कश्यप व जिला संयोजक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकता आयोजन की तैयारी में लगे हैं।
