March 23, 2026
JAMSHEDHPUR (1)

बारीडीह बस्ती स्थित निराला छठ घाट पर मंगलवार की शाम चैती छठ पूजा के प्रथम अध्र्य के दिन गंगा  आरती का आयोजन किया जाएगा. बारीडीह बस्ती के युवाओं की ओर ेसे बनाए गए छत्रपति शिवाजी महाराज ब्यॉयज क्लब की ओर से महाआरती का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  छत्रपति शिवाजी महाराज ब्यॉयज क्लब की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में संरक्षक आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि पहली बार बारीडीह छठ घाट पर 24 मार्च को गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि गंगा आरती के लिए विशेष रूप से वाराणसी (बनारस) से पांच पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है, जो पारंपरिक विधि-विधान के साथ गंगा की महाआरती करायी जाएगी जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को काशी जैसी दिव्य अनुभूति देखने के लिए मिलेगी. उन्होंने कहा कि चैती छठ पर्व सूर्य उपासना का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें श्रद्धालु कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं. इस अवसर पर अस्ताचल अध्र्य के बाद शाम साढ़े छ: बजे गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दौरान घाट की विशेष सजावट, आकर्षक रोशनी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात की जाएगी।  क्लब के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बस्तीवासियों की ओर ने नदी की सफाई की जा रही. उन्होंने शहरवासियों से गंगा आरती में शामिल होने होने का अनुरोध किया. इस मौके पर क्लब के सदस्य सुमित कुमार, सूरज कुमार, द सुमित, रवि कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *