April 13, 2026
UTSAV (1)

रविवार को साहित्यिक संस्था  ‘हुलास’ की ओर से भोजपुरी भवन, गोलमुरी में हुलास स्थापना दिवस व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जो दो सत्रों में किया गया।  कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद हुलास गौरव सम्मान सहित अलग-अलग सम्मान प्रदान किए गए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अशोक अविचल व अन्य अतिथि में अरविंद विद्रोही थे. सम्मानित अतिथियों में माधव पांडेय ‘निर्मल’ (हुलास गौरव सम्मान) व विमल किशोर ‘विमल’ (साहित्य स्नेही सम्मान) को सम्मानित किया गया।

विमल किशोर को सम्मान स्वरूप नकद राशि भी प्रदान की गई। इसके साथ ही ‘हुलास’ के सदस्य अजय मुस्कान व उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा को उनकी सम्पूर्ण भारत यात्रा व साहित्य के प्रति समर्पण और निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया. प्रतिभा प्रसाद ‘कुम्कुम’ को उनकी कृति छंद मल के लिए साहित्य साधना सम्मान से अलंकृत किया गया. अतिथियों का विजय बेरुका ने स्वात किया गया. संस्था का परिचय पूर्व अध्यक्ष धनपत चावला ने दिया. प्रथम सत्र का संचालन डा. लता ने व धन्यवाद ज्ञापन नवीन अग्रवाल ने किया।

 द्वितीय सत्र में भव्य काव्य गोष्ठी व कवि-सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शहर व क्षेत्र के प्रतिष्ठित कवियों व कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया. इस मौके पर डा. अशोक अविचल, माधव पांडेय ‘निर्मल’, विमल किशोर ‘विमल’, अनामिका मिश्रा (सरायकेला), अरविन्द विद्रोही, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, निवेदिता श्रीवास्तव, श्यामल सुमन, अजय प्रजापति, नीलाम्बर चौधरी, अजय मुस्कान समेत अन्य कवि व कवयित्रियों ने  आदि ने कविता पाठ किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *