
प्रखण्ड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार की देर शाम भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर करीब दो – घण्टे बाद काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं सका है। आग लगने से कमरे में रखी सभी फाइलें जलकर राख हो गईं। दमकल की दो गाड़ी के आने पर आग पर काबू पाया गया।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब सात बजे सीडीपीओ कार्यालय से अचानक धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग कार्यालय से निकलते धुएं को देख कर शोर मचाया। प्रखंड व अंचल के सुरक्षा कर्मी व आसपास के लोग जूट गए। आनन फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।