March 16, 2026
BIHAR

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रांची में नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उनके समक्ष कोल्हान व जमशेदपुर क्षेत्र के औद्योगिक व शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों रखा. इस दौरान चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सचिव विनोद शर्मा व अंशुल रिंगसिया थे. उसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्विम के विधायक सरयू राय के साथ झारखंड विधानसभा में जाकर विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा व विधानसभा सत्र का लाइव अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने चैम्बर के सुझाव पर आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस परियोजना की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं व जल्द ही इसमें ठोस प्रगति देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख विषयों को विस्तार से उनके सामने रखा जिसमें पहला मुख्य विषय धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना का था, जो पिछले करीब छ: वर्षों से अधिक समय से लंबित है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जाए, क्योंकि इसके पूर्ण होने से कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को बड़ी गति मिलेगी. दूसरा टाटा स्टील के कमांड एरिया में जमशेदपुर में पिछले करीब दस वर्षों से बंद पड़ी रजिस्ट्री का था. चैम्बर ने बताया कि रजिस्ट्री बंद होने के कारण शहर का रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और शहरी विकास गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. तीसरा झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथरिटी का अन्य राज्यों की औद्योगिक विकास संस्थाओं की तरह भूमि अधिग्रहण की अनुमति देने से संबंधित था।

चौथा विषय जुगसलाई, मानगो व टाटा कमांड एरिया के बाहर के कई क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड में अभी भी बिहार सरकार का नाम दर्ज रहने से संबंधित था. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत  कराया कि राज्य विभाजन के बाद यह स्थिति अप्रासंगिक हो चुकी है, परंतु रिकॉर्ड में सुधार नहीं होने के कारण भूमि से संबंधित कई प्रशासनिक और कानूनी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मिला व इन चारों विषयों पर चर्चा की. इस दौरान चैम्बर के पदाधिकारी राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *