March 7, 2026
POLITICS

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जमशेदपुर के औद्योगिक व व्यावसायिक विकास के लिए लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के पास शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना वर्षो से लंबित है जबकि जमशेदपुर व कोल्हान क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है. उन्होंने एयरपोर्ट के अभाव में इस क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक तथा पर्यटन संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं. इसलिए भारत सरकार एवं झारखंड सरकार को इस परियोजना से संबंधित सभी शेष प्रक्रियात्मक व नियामकीय बाधाओं को तत्काल दूर कर निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए व परियोजना की समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शीघ्र निर्माण से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल व ओडि़शा के सीमावर्ती क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन व क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलेगी. चैम्बर के सभी पदाधिकारियों ने आंदोलन मेंं सभी संगठनों से भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *